चिरिमिरी के हल्दीबाडी में घोषित कन्टेनमेंट जोन 11 जून रात्रि से मुक्त

indiareporterlive
शेयर करे

किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के प्रभारी को करना होगा सूचित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया- (छत्तीसगढ़) 11 जून 2020 कलेक्टर सत्य नारायण राठौर द्वारा नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में घोषित कन्टेनमेंट जोन में विगत 28 दिनों में कोई भी नए कोरोना पाजीटिव केस नहीं मिलने पर घोषित कन्टेनमेंट जोन को आज 11 जून को रात्रि 12 बजे से मुक्त कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत मरीज के घर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से पूर्व दिशा में जगदीश सेटी क्लाथ स्टोर, पश्चिम दिशा में यात्री प्रतिक्षालय (एनसीपीएच ऑफिस के पहले), उत्तर दिशा में एन.सी.पी.एच. हॉस्पिटल क्षेत्र तथा दक्षिण दिशा में बरफ दफाई हल्दीबाड़ी शामिल है। उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटाईन किया गया है उनके कोरेन्टाईन अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी। चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे। इन क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री पी.व्ही.खेस अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व खडगवां-चिरमिरी मोबाईल नंबर 9977875252 पर सूचित करना होगा। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

शेयर करे लखनऊ 12/06/2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद कालिदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालिदास मार्ग पर स्थित बंगले में रहते हैं। इससे पहले भी उनको जान से मारने की धमकी दी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल