लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला्, 18 अगस्त 2026। माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला सहित प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बारिश-भूस्खलन की वजह से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 105 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 36 बिजली ट्रांसफार्मर व 15 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे अधिक सड़कें कुल्लू व मंडी जिले में प्रभावित हैं। उधर, लाहौल के चोखंग के गौरी नाला में बादल फटने के कारण चोखंग-नैनगाहर सड़क अवरूद्ध हो गई है। करीब 400 मीटर सड़क बहने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सोमवार देर शाम को हुई घटना के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार सुबह से सड़क की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालु व क्षेत्र के किसानों की सब्जी से भरी गाड़ियां भी फंस गई हैं। मूरिंग पंचायत के प्रधान संदीप पुजारा ने कहा कि घाटी में सब्जियों का सीजन जोरों पर है, ऐसे में सड़क को जल्द बहाल किया जाए। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरन भड़ाना ने कहा कि बादल फटने से सड़क का हिस्सा बह गया है।

मानसून सीजन में अब तक 196 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 17 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 196 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 299 लोग घायल हुए हैं। 32 पक्के और 53 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 312 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 14 दुकानों व 270 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इस अवधि के दाैरान 425 पालतु पशु-पक्षियों की माैत हो गई। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 99,479.96 लाख रुपये पहुंच गया है। 

कई भागों में 24 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आज चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंडी, शिमला व सिरमाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। इसी तरह 19 अगस्त के लिए हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला व सिरमाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। 20 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में येलो अलर्ट है। 21 अगस्त के लिए कांगड़ा व मंडी जिले में कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट है। 

बीते 24 घंटों के दाैरान कोठी में 71.4, धर्मशाला 52.2, कसौली 52.0, काहू 47.4, नाहन 46.4, धर्मशाला 45.0, जोत 42.4, सुंदरनगर 24.9, शिमला 14.7, धाैलाकुआं 22.5, व पांवटा साहिब में 13.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला के टूटू चाैक पर भूस्खलन से एक शेड व शाैचालय क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन से साथ लगते घर खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!

शेयर करेपांच पर केस, तीन आरोपी गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव जबलपुर, 18 अगस्त 2026। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। गढ़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण […]

You May Like

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा 'साइबर सुरक्षा जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन....|....तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता....|....जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!....|....लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित....|....जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार....|....अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे - कांग्रेस....|....नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान....|....शिक्षकविहीन स्कूलों में पढ़ाई का संकट, जेन जी और अल्फा ने पानी में भीगकर सरकार को आईना दिखाया