हत्या या आत्महत्या ? प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटकता मिला शव, हफ्तेभर में दूसरी घटना

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोनहत। कोरिया जिले के सोनहत में नाबालिग प्रेमी जोड़े का पेड़ पर फांसी से लटकता संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से दहशत का माहौल है. पुलिस भी अभी तय नहीं कर पा रही है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या. जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस नतीजे पर आने की बात कह रही है. हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना है. पूरा मामला सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधला का है. मंगलवार की शाम चोकरी जंगल में पत्ते तोड़ने गई महिला की नजर फांसी के फंदे से झूलती प्रेमी जोड़े पर पड़ी. उसने गांव में आकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसकी सूचना सोनहत थाने में दी गई, तब पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फांसी पर झूलते मिले युवक की पहचान लाई गांव निवासी उमेश कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान मधला निवासी पम्मी उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है. उमेश अपने गांव से मधला दीदी-जीजा के घर घूमने आया था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात निकलकर सामने आ रही है. सोनहत पुलिस का कहना है कि उमेश और पम्मी ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई. इसका पता नहीं चल सका है. परिजनों से पूछताछ चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी. बता दें कि सोनहत विकासखण्ड अंतर्गत बीते एक हफ्ते के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है.

Leave a Reply

Next Post

12वीं के अंग्रेजी के पेपर में मोबाइल के जरिए चीटिंग, उड़नदस्ते ने मोबाइल जब्त कर पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीईओ को लिखा पत्र…

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदा बाजार। बलौदा बाजार के पं चक्रपाणि शुक्ल हायरसेकंडरी स्कूल मे कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय के परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ पकड़ा गया. इस पर नकल प्रकरण बनाते हुए कक्ष मे ड्यूटी दे रहे पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा पत्र के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण