लाॅक डाउन के दौरान भिखारियों व निराश्रित व्यक्तियों को भोजन प्रदान किया जाएगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर । भारत मे कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आगामी 3 सप्ताह के लिये राज्य में लाॅक डाउन की घोषणा की गयी है। जिसके फलस्वरूप समस्त जिलों में भिखारियों एवं अन्य निराश्रित व्यक्तियों के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना को देखते ऐसे व्यक्तियों की जीवन रक्षा के लिये उन्हें भोजन प्रदान करने हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
इस संबंध में कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग द्वारा नगर निगम बिलासपुर और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिले में खास तौर पर नगरीय क्षेत्रों में ऐसे निराश्रित व्यक्तियों एवं भिखारियों के क्षेत्र एवं आवश्यकता वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें। जिले में स्वैच्छिक संस्थाएं, रेडक्रास सोसायटी, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, रामकृष्ण मिशन, गायत्री परिवार, गुरूद्वारा, अक्षय पात्र, मारवाड़ी समुदाय तथा अन्य समाज सेवी संगठनों से संपर्क कर निराश्रित व्यक्तियों एवं भिखारियों के लिये पका हुआ भोजन तैयार कर उसको पृथक-पृथक पैकेट तैयार कर वितरित करें।
उन्होंने निर्देषित किया है कि भोजन वितरण के समय यथासंभव डोर टू डोर जाकर भोजन उपलब्ध करवायें। किसी भी हालात में एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हो पाये। भोजन वितरण के समय आपस में एक मीटर की दूरी बनाये रखें तथा जिला प्रशासन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
भोजन वितरण के समय भोजन प्रदाय करने वाले व्यक्तियों को संक्रमण से रोकथाम संबंधी उपाय कराया जाना आवश्यक है। आवश्यकतानुसार पुलिस स्टाॅफ को भी साथ में रखें। ताकि भोजन वितरण का कार्य सुचारू रूप से हो सके। जिले में संधारित निराश्रित निधि की राशि से भी उक्त कार्य संपादित किया जाएगा। लाॅक डाउन जब तक रहेगा या अन्य कोई निर्देश जारी होने तक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा है कि भोजन वितरण में उपयोग में लाये गये वाहनों में यह सुनिश्चित करें कि वाहन में भोजन वितरण के लिए प्राधिकृत व्यक्ति स्वयं सेनेटाईज्ड हो तथा प्रत्येक बार हाथ-पांव को साबुन से धोयें तथा एक समय में अधिक भीड़ एक जगह ना हो।

Leave a Reply

Next Post

क्वारेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों की होगी निगरानी, घरों से न निकलें ऐसे व्यक्ति

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर । क्वारेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों की निगरानी रखी जाएगी जिससे ये व्यक्ति क्वारेंटाइन अवधि में घरों से बाहर न निकलें। निगरानी के लिये उनके घरों के बाहर सिपाही तैनात किये जायेंगे। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कोविड-19 के संक्रमण के विस्तार को देखते हुए यह […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम