क्वारेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों की होगी निगरानी, घरों से न निकलें ऐसे व्यक्ति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर । क्वारेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों की निगरानी रखी जाएगी जिससे ये व्यक्ति क्वारेंटाइन अवधि में घरों से बाहर न निकलें। निगरानी के लिये उनके घरों के बाहर सिपाही तैनात किये जायेंगे। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कोविड-19 के संक्रमण के विस्तार को देखते हुए यह निर्देष दिया है। जिले के नगर निगम क्षेत्र में अब तक 349 और पंचायतों में 1500 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिये जिला स्तर पर अधिकारियों की बैठक आज कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों को आवश्यक दिषा-निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के रामा लाईफ सिटी में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है। कलेक्टर ने उक्त महिला के यहां काम कर रहे ड्रायवर, रसोईए और घरेलू नौकरानी साथ ही वह जितने भी अन्य घरों में काम करती थी, उन घरों को भी क्वारेंटाइन करने का निर्देष दिया है। संक्रमित महिला का घर और उसके आसपास क्षेत्र को ऐहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। साथ ही सर्विलेंस टीम उस क्षेत्र में सतत् निगरानी रखेगी। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि उस क्षेत्र के नागरिकों को दैनिक आवश्यकता की चीजें सहजता से सुलभ हो। प्रतिदिन दूध, सब्जी, लोगों को मिले यह व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि संक्रमित महिला के क्लोज कांटेक्ट वाले लोगों का जल्द से जल्द चिन्हांकित करंे और उनका होम आइसोलेशन करें।
ग्रामीणा क्षेत्रों में भोजन की समस्या न हो
लाॅक डाउन के दौरान गांवों में मजदूर व दैनिक रोजी कर अपना पेट पालने वाले, लोगों को भोजन की समस्या नहीं आनी चाहिये। उनके लिये भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। जरूरतमंद ग्रामीणों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये आंगनबाड़ी केन्द्रों में भोजन तैयार किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए उन्हें भोजन प्रदान किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में भी आवश्यक परिस्थिति के लिये 2-2 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
पषुओं के लिये चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिष्चित करने पषुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देषित किया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सड़कों में घूमने वाले पषुओं को मोपका के गौशाला में रखा जाएगा और उन्हें चारा उपलब्ध कराया जाएगा। लाॅक डाउन के दौरान खाद्य सामग्री परिवहन करने वाले व्यापारियों को भी परेषानी न हो, यह सुनिष्चित करने कहा गया। शहर के सब्जी बाजार, बृहस्पति बाजार, बुधवारी और शनिचरी में सोषल डिस्टेंसिंग नियम का कड़ाई से पालन कराने का निर्देष दिया।
लाॅक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर ने राईस मिलर्स, दाल मिलर्स और पोहा मिलर्स से सहयोग लेने कहा है। निराश्रित, विकलांग लोगों के लिये भी भोजन व्यवस्था की कोई कमी नहीं आनी चाहिये। कलेक्टर ने कहा कि आलू, प्याज के कालाबाजारी की षिकायतें मिल रही है। इस संबंध में खाद्य विभाग को जांच करने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके, श्री बी.सी.साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा सरकार ने की राहत पैकेज की घोषणा, मृत्यु होने पर बढ़ाई एक्सग्रेसिया की राशि

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ । कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं