गोधन न्याय योजना: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कोरबा तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में दौरा कार्यक्रम कल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 जुलाई 2020। प्रदेश के राजस्व एवं वाणिज्यक कर (मुद्रांक एवं पंजीयन) मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल 20 जुलाई को कोरबा तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सवेरे 9 बजे जिला कोरबा के रामपुर में दिव्य ज्योति स्कूल के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जयसिंह अग्रवाल कोरबा के खरमोरा के गोकुल नगर गौठान में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। राजस्व मंत्री 11.30 बजे कटघोरा के कृषि विज्ञान अमरपुर में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां से गौरेला के लिए प्रस्थान करेंगे। जयसिंह अग्रवाल 3.10 बजे जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड पेण्ड्रा के ग्राम सोनबचरवार में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां से रतनपुर बिलासपुर और नांदघाट होते हुए रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही