अमेरिका के 550 नौसैनिक कोरोना संक्रमित, सेना और वायुसेना भी प्रभावित

indiareporterlive
शेयर करे

वर्ल्ड डेस्क । पूरी दुनिया में अमेरिका इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है। अब अमेरिका की सेना भी इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गई है। अमेरिका के 550 नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के 4,800 सदस्यों में से 10 प्रतिशत से अधिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।नौसेना के प्रवक्ता ने चालक दल के 92 प्रतिशत लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था। जिनमें 550 नौसैनिक पॉजिटिव हैं और 3,673 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अमेरिकी नौसेना ने शनिवार को कहा कि नौसेना सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। प्रवक्ता ने आगे कहा 3,696 नौसैनिकों को गुआम में मौजूद होटल और घरों में क्वारंटीन किया गया है। 

बता दें कि अमेरिकी नौसेना सचिव थॉमस मोडली ने जहाज के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को कमान से हटा दिया था। कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों को लेकर नौसेना सचिव ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूएस सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस मार्क एस्पर ने कहा है कि क्रोजियर की बहाली पर जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जहाज के कप्तान क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोरोना वायरस के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी।  साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इसपर गौर न करने का आरोप लगाया था। क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना में कोरोना की वजह से अमेरिकी सेना की सभी गैर जरूरी गतिविधियां रुक गई हैं। सैनिकों का प्रशिक्षण और उनकी भर्ती भी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस ने अमेरिकी नौसेना को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद सेना और फिर वायुसेना प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई...

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय