प्रियंका चोपड़ा की मां ने नहीं देखा नातिन का चेहरा, रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर रणबीर ने बोला झूठ?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। विदेशी धरती पर भी डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा इसी साल सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। देसी गर्ल और निक जोनस की पहली संतान की शक्ल देखने के लिए तो हर कोई उत्साहित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी तक प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी अपनी नातिन का चेहरा नहीं देखा है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद मधु चोपड़ा ने इस बात का जिक्र किया है। दूसरी ओर एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर Dementia नाम की एक बीमारी से जूझ रहे हैं। रणबीर के इस खुलासे के बाद रणधीर कपूर ने सामने आकर अब उन्हें झूठा बोल दिया है। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में हम आपको इन दो खबरों को विस्तार से बताएंगे। 

मधु चोपड़ा ने नहीं देखा नातिन का चेहरा 
ईटाइम्स से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया है कि वह अभी तक अपनी नातिन से नहीं मिल पाई हैं। पोर्टल के लाइव सेशन में मधु चोपड़ा ने इस बात का जिक्र किया है बेटी होने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि वह प्रियंका और उनकी बेटी के साथ फेसटाइम के जरिए जरूर जुड़ती हैं। 

रणधीर ने रणबीर को कहा ‘झूठा’
रणबीर कपूर ने हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि फैन्स काफी परेशान हो गए थे। एक बयान नें रणबीर ने कहा था कि रणधीर इन दिनों Dementia नाम की बीमारी की शुरुआती स्टेज में हैं। अब रणधीर कपूर ने रणबीर के इस दावे को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन कुछ समय पहले वह कोरोना की चपेट में जरूर आए थे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कह दिया है कि रणबीर कपूर को जो कहना है वह कह सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

हिना रब्बानी खार ने इमरान खान को लताड़ा, बोलीं- सरकार बचाने के लिए अमेरिका से संबंध खराब कर दिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। 31 मार्च को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो बाइडेन सरकार मुझे सत्ता से बेदखल करनी चाहती है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल