शराब के नशे में बड़े भाई ने बहु के साथ की ये हरकत, विरोध किया तो छोटे भाई को मार डाला

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार: जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की बीवी के साथ गंदी हरकत को अंजाम दे डाला। विरोध किया ​तो भाई और भाभी ने मिलकर टंगिये से गला रेत कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बलौदाबाजार जिले के सिसदेवरी गांव का है जहां बीती रात मृतक के पिता ने पलारी थाना में अपने मृतक बेटे के हत्या के आरोप में बड़े बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके तुरंत बाद पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। और अगले ही दिन दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी शराब के नशे में अपने माता-पिता और भाई-बहु के साथ गली गलौच और मार पीट कर रहा था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने विरोध किया तो शराबी भाई ने पत्नी के उकसाने पर तेज धार टंगिये से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी पति और पत्नी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट ने सभी नगर निगम से मांगी स्पीड ब्रेकर्स की जानकारी, शपथ पत्र दाखिल करने निर्देश

शेयर करेबिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रदेशभर की नगर पालिकाओं को आदेश देकर स्पीड ब्रेकर कहां-कहां से हटाई गई इसकी जानकारी के साथ शपथ पत्रपेश करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने स्पीड ब्रेकरों के कारण हो रहे हादसे को लेकर लगी याचिका पर सुनवाई के दौरानब्रेकरों की […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम