‘पठान’ के साथ पर्दे पर धमाकेदार एंट्री लेंगे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के चाहने वाले उन्हें 2 साल से पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे हैं। मगर अब दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी खबर सुनाई है जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। 

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 

जी हां, दीपिका ने कहा कि, ‘मैंने शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक ऐसी रिलेशनशिप स्टोरी है जिसे हमने इंडियन सिनेमा में अब तक नहीं देखा है। इसके बाद शाहरुख खान की एक्शन फिल्म पठान और फिर प्रभास के साथ नाग अश्वनी की बहुभाषी फिल्म में भी काम कर रही हूं।’ 

यही नहीं इसके बाद दीपिका ने ‘द इंटर्न’ (The Intern) और ‘महाभारत’ (Mahabharat) जैसी फिल्मों के नाम भी गिनाए जिसपर अभी फिलहाल उन्हें काम करना है। तो कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण के लिए यह साल काफी बिजी रहने वाला है। मगर लोगों के चेहरे पर मुस्कान तब दिखाई दी जब उन्होंने शाहरुख की अगली फिल्म ‘पठान’ का नाम भी इस लिस्ट में गिनाया। 

अब तक इस फिल्म को लेकर सिर्फ खबरें ही थीं कि ‘पठान’ में दीपिका और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी शाहरुख के साथ नजर आएंगे। वही खुद शाहरुख खान ने भी अब तक आधिकारिक तौर पर फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।  हालांकि न्यू ईयर के मौके पर बधाई देते हुए उन्होंने फैंस को यह हिंट जरूर दिया था कि अब 2021 में बड़े पर्दे पर मुलाकात होगी।

खैर अब दीपिका पादुकोण के इस बयान से यह तो कंफर्म हो गया है कि शाहरुख खान इस साल फिल्म पठान लेकर आने वाले हैं। देखा जाए तो साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ (Zero) के बाद शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना: यूपी को पीएम की सौगात, बोले- प्रधानमंत्री आवास योजना ने गांवों की तस्वीर बदल दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 20 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लोगों को 2,691 करोड़ रुपए की मदद राशि रिलीज की। इसमें 5.30 लाख लोगों को पहली किश्त, जबकि 80 हजार लोगों को दूसरी किश्त जारी की गई। ‘एक तरफ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां