कुंठा ग्रसित भाजपा रोका-छेका अभियान का मौखिल उड़ा रही है – कांग्रेस

indiareporterlive
शेयर करे

आलानेताओ की गुटबाजी से संक्रमित भाजपा उन पर रोका-छेका लगायें-विकास तिवारी

प्रधानमंत्री मोदी एक ओर चीन को न रोक पा रहे है न छेक पा रहे है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/17 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदेश में चल रहे रोका-छेका अभियान का विरोध करने पर तंज कसते हुये कहा कि पहले भाजपा की केंद्र सरकार चीन को भारत की जमीन पर घुसने से रोकने और चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों की निर्मम हत्या करने से छेकने में असफल रही और प्रदेश भाजपा अपने बड़े नेताओं की चरम में चल रही गुटबाजी पर रोका-छेका लगा कर प्रदेश कार्यकरणी घोषित करे ताकि विपक्ष में शून्य पड़ी भाजपा कुछ काम कर सके।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मात्र डेढ़ साल के शासनकाल में प्रदेश को आर्थिक उन्नति और खुशहाली की ओर अग्रसर कर रहे है, ग्रामीण अंचल का विकास तेजी के साथ होना शुरू हो चुका है। किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने 11 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। किसानों को धान समर्थन मूल्य 2500 रु दिया और पशुधन को उन्नत बनाने के लिए गोधन न्याय योजना भी शुरू किया और रोका-छेका के तहत पशुओं को गौठान में रखने की समुचित व्यवस्था भी की है। इन व्यवस्थाओं से तिलमिला कर आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा और कुंठा से ग्रसित होकर उनके नेता उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा के रमन राज में जहां एक ओर 8000 से अधिक गोवंश की मौत भूख से हुई थी।

शकुन गौशाला जो कि आरएसएस और भाजपा के नेताओं के द्वारा संचालित था, वहां पर सैकड़ों गोवंश की निर्मम हत्या हुई और भूख से मौत भी हुईं थी। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल उद्योगपतियों और धनाढ्य लोगो की रहनुमा है। जहां उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जाता है, किसानो-मजदूरो को प्रताड़ित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है, मध्यम वर्ग और मजदूरो की सरकार है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना महामारी के समय भी लगातार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर तेजी के साथ पटरी पर वापस लाने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर अपने पार्टी के आलानेताओ की गुटबाजी को रोका-छेका नही लगा पाने वाली भाजपा कुंठा से ग्रसित है भाजपा में नेताओं की आपसी गुटबाजी का संक्रमण चरम पर है।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आने वाले समय में भी शहरों से लेकर गांव तक रोड में बैठे आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था करेगी। ताकि आमजनो को रोड एक्सीडेंट से निजात मिले और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का भी संग्रहण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने सभी जिलों में आयोजित होंगे रोजगार कैम्प

शेयर करेउद्योग एवं श्रम विभाग विभिन्न व्यावसायिक संगठनों से एकत्र कर रहे जनशक्ति की कमी की जानकारी कोविड-19 संक्रमण रोकने की गाईड लाईन का रोजगार कैम्पों में होगा सख्ती से पालन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 18 जुलाई 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे प्रवासी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं