न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने रचा इतिहास, 36 गेंदों में जड़ा शतक, टी- 20 का नया रिकॉर्ड

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने वेलिंगटन टीम की तरफ से खेलते हुए आज इतिहास रच दिया है। सोफी डिवाइन ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और यह टी-20 के इतिहास में सबसे तेज शतक है। इसके पहले पुरुषों में भी कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर सका है। इस शतक की दम पर वेलिंगटन  ने ओटागो के खिलाफ डुनेडिन क्रिकेट ग्राउंड पर 10 विकेट से जीत हासिल की। 

https://twitter.com/cricketwgtninc/status/1349533578237943808?s=20

जानकारी के मुताबिक, ओटागो की टीम ने 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए थे और वेलिंगटन टीम को जीत के लिए 129 रनों का लक्ष्य दिया था। वेलिंगटन टीम ने सोफी डिवाइन की 38 गेंदों में 108 रन की शानदार पारी की बदौलत यह मैच 9 ओवर में ही 10 विकेट से जीत लिया। सोफी डिवाइन ने अपनी पारी में 9 छक्के और 9 चौके लगाए। 
 
सोफी डिवाइन T20 क्रिकेट में अब तक 6 शतक जड़ चुकी हैं। जिनमें से 4 शतक उन्होंने 2020 से अभी तक पिछले एक साल में लगाए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 38 गेंदों पर लगाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। डैंड्रा ने महिला टी20 में पहला शतक 2010 में बनाया था। 

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय समिति से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- किसानों के खिलाफ नहीं जा सकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2021।  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद भूपिंदर सिंह मान ने गुरुवार को खुद को कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से अलग कर लिया है। उन्होंने एक पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में उन्होंने सुप्रीम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं