लंदन ब्रिज हमले में 2 लोगों की मौत, जेल से पिछले साल आजाद हुआ था मारा गया आतंकी उस्मान खान

indiareporterlive
शेयर करे

लंदन: ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार को हुई आतंकी घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि कर दी है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, उसकी पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में हुई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।’

स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेषज्ञ सशस्त्र अधिकारियों ने पुरुष संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इस संदिग्ध की मौके पर ही मौत हो गई।’

जून 2017 में भी हुआ था हमला

हालांकि इसके कुछ ही देर बाद घायलों में से 2 लोगों की मौत की खबर आई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनता के बीच से घटनास्थल से अस्पताल ले जाए गए 2 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को अब आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में इस्लामिक स्टेट के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

जेल से हाल ही में आजाद हुआ था जिहादी

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लंदन ब्रिज हमले में मारा गए जिहादी आतंकी उस्मान खान को जेल से दिसंबर 2018 में इलेक्ट्रॉनिक टैग पर आजाद किया गया था। उसे 2012 में आतंकवाद के जुर्म में ही सजा मिली थी। संदिग्ध जिहादी आतंकवादी ने एक नकली आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी और उसने लोगों पर अचानक ही हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उन्होंने कई बार इस बात की चर्चा की है कि ऐसे खतरनाक अपराधियों को जेल से जल्दी बाहर नहीं आने देना चाहिए।


Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में एक के बाद एक आंदोलन जारी, इमरान खान की कुर्सी पर आया बड़ा संकट

शेयर करेइस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की हालत पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था से पार पाने की तमाम असफल कोशिशों के बीच आंदोलनों में फंसकर और भी बुरी हो गई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं