एटीएम मशीन के शटर में मेटल फंसा 20 हजार की चोरी, सीसी टीवी फुटेज में दिखे दो युवक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई । जामुल में दुर्गा मंदिर के पास एटीएम मशीन की निकासी द्वार का शटर तोडक़र 20 हजार रुपए पार कर दिये, वहीं एसबीआई के 18 नंबर रोड में लगे दो एटीएम मशीन में चोरी का प्रयास किया गया है। हिटाची कंपनी के फें्रचाइजी लेने वाले मालिक की शिकायत पर जामुल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।जामुल थाना टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि घटना जामुल में दुर्गा मंदिर देना बैंक के पास हिटाची कंपनी का एटीएम मशीन लगा है। इस कंपनी की फें्रचाइजी दुर्ग निवासी आशीष राठौर ने ली है। आशीष शाम करीब 5.30 बजे मशीन में पैसा डालने के लिए आया। मशीन में पैसा डाले, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। तब इंजीनियर को फोन कर बुलाया। इंजीनियर ने चेक किया और बताया कि मशीन से किसी ने छेड़छाड़ की है। सीसी टीवी फुटेज में देखा गया कि जामुल में दो युवक हिटाची के एटीएम मशीन के बूथ में घुसे। एक युवक ने अपना एटीएम कार्ड दिया, दूसरे युवक ने 500 रुपए मशीन से विड्राल किया। जैसे ही मशीन का शटर खुला 500 रुपए बाहर आया। तभी युवक ने एक मेटल का टुकड़ा फंसा दिया। दोबारा फिर से एटीएम कार्ड डालकर 20 हजार रुपए का विड्राल किया। मशीन ने पैसे गिने और पैसे बाहर निकलने के पहले मेटल के टुकड़े में फंस गए। फिर युवक ने शटर को तोडक़र 20 हजार रुपए निकाल लिया। यह पैसा उसके खाते से आहरित नहीं हुआ लेकिन बैंक से 20 हजार की चोरी कर चलते बने।

Leave a Reply

Next Post

निर्भया को मिला इंसाफ, चार दोषियों को सुबह 5.30 बजे दी गई फांसी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । निर्भया गैंगरेप केस के सभी चारों दोषियों को आज तिहाड़ जेल में सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दे दी गई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तड़के तक एक दोषी पवन गुप्ता की अर्जी पर सुनवाई की और उसकी आखिरी अर्जी भी खारिज कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल