वैश्विक महामारी कोविड-19 से लडऩे के लिए कोरबा जिला प्रशासन को एसईसीएल करेगा 25 लाख रूपए की सहायता

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा। देशभर में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। ऐसे में देश भर में इस महामारी से लड ऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी को सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने, घर से बाहर ननिकलने, लोगो ं से दूरी बनाए रखने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों को तेज करने के उद्देश्य से कोरबा प्रशासन द्वारा लोगों को सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराने के लिए एसईसीएल से 25 लाख रूपए की मांग की गई। इस प्रस्ताव परएसईसीएल प्रबंधन ने तत्काल निर्णय लेते हुए कोरबा जिला प्रशासन को सीएसआर के मद में25 लाख रुपए देने का फैसला किया। इसके अनुपालन में श्री एस के पाल, महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र द्वारा कलेक्टर, कोरबा, श्रीमती किरण कौशल को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। विषम परिस्थितियों में भी एसईसीएल अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए जहां कोयला उत्पादनके नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं अपने आसपास के जन समुदाय के स्वास्थ्य, आदि के लिए भी चिंतित है। कोविड-19 के विरुद्ध लड़ी जाने वाली इस लड़ाई में एसईसीएल का यह फैसला निश्चित ही एक सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी से छिपा नहीं है मजदूरों का दर्द, लॉकडाउन पर मांगी माफी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना वायरस की गंभीरता और दुनियाभर के विकसित देशों की त्रासदी को देखते हुए सरकार ने रिस्क लेते हुए लॉकडाउन का बड़ा फैसला लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात‘ में जनता से इसके लिए माफी भी मांगी है। हालांकि दुनियाभर के उदाहरण को देखकर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल