सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या , कल मुंबई में हो सकता है अंतिम संस्कार

indiareporterlive
शेयर करे

मुंबई 14/06/2020 ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे। पुलिस को सुशांत के घर से डिप्रेशन के इलाज की फाइल मिली है। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सुशांत की बॉडी ले जा चुकी है। सुशांत सिंह की बहन अस्पताल पहुंच चुकी है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी उनके घर पहुंच चुकी है।

पोस्टमॉर्टम में हो सकती है देर

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्युमेंट्स में नाम का अंतर होने से उनके शव के पोस्टमॉर्टम में देरी हो सकती है। पुलिस ने यह पता करने के लिए कि क्या सुशांत सिंह राजपूत आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनका बैंक अकाउंट डीटेल मंगाया है। आज रविवार होने के कारण बैंक बंद हैं, कल सोमवार को बैंक डीटेल पुलिस को मिल जाएंगे। सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार कल (सोमवार) होगा। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम सुशांत के उस डॉक्टर से भी बात करेगी जो उनके डिप्रेशन इलाज कर कर रहे थे।

दोस्तों ने की थी दरवाजा तोड़ने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक सुशांत के घर में 2 कुक और 2 दोस्त उनके साथ रहते थे। उनके एक दोस्तों ने बताया कि सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे।वह लॉकडाउन में एक जर्नल भी ल‍िख रहे थे। सुशांत सुबह 10 बजे कमरे से बाहर निकले थे। फिर जूस का ग्लास लेकर अंदर गए। उनके दोस्त ने बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे, फिर कमरे में गए तो बाहर नहीं निकले। जब सुशांत का दरवाजा नहीं खुला तो उनके दोस्‍तों ने इसे तोड़ने की कोशिश की। सुशांत के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया इसके बाद दरवाजा खोला जा सका। अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

पुलिस ने दी ये जानकारी

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है, पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी लिया है। पुलिस ने बताया, इस मामले में कुछ भी संदेहजनक नहीं है। प्रथमदृष्टया फांसी लगाने का मामला है। मुंबई पुलिस कश्मिनर को पहले जानकारी मिली फिर डीसीपी को पता चला। पुलिस को रविवार दोपहर 2 बजे मामले की जानकारी मिली और 2.30 बजे पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को सुशांत की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। उनके बेडरूम में हरे रंग का कपड़ा पड़ा था जिसे पंखे से लटककर उन्होंने फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Next Post

पति-पत्नी को इन 5 मौकों पर एक-दूसरे से जरूर बोलना चाहिए झूठ

शेयर करेझूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। खासतौर से जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की हो, तब तो यह मामला और भी ज्यादा सेंसेटिव हो जाता है। शादी में कपल का एक-दूसरे से सच बोलना उनके रिश्ते की नींव को सबसे ज्यादा मजबूती देता है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं