रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 25 अगस्त 2026। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल जिला अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर 100 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का नया अत्याधुनिक अस्पताल भवन बनेगा। राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन के नक्शे को अंतिम मंजूरी दे दी है। चिकित्सालय के आधुनिकीकरण और कायाकल्प की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नए परिसर के निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

अस्पताल का पुराना भवन काफी समय से जर्जर स्थिति में था। कम जगह और सीमित सुविधाओं के कारण लंबे समय से नया भवन बनाने की मांग उठ रही थी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि शासन से नक्शा मंजूर होकर आ गया है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही 300 बेड वाले नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। बहुमंजिला इमारत में ओपीडी से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज तक की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इसमें विशेष रूप से स्त्री रोग विभाग और शिशु रोग विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के त्वरित इलाज के लिए एक अत्याधुनिक बर्न यूनिट भी बनेगी।

नए भवन के बेसमेंट में अत्याधुनिक जांच केंद्र और पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियो वर्जन डिजिटल एक्सरे, एक्सरे विभाग, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, अल्ट्रासोनोग्राफी कक्ष और स्टोर रूम का निर्माण होगा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी रहेगा। भूतल पर मरीजों की सहूलियत के लिए ओपीडी प्रवेश द्वार, आपातकालीन कक्ष, मदर एंड चाइल्ड वार्ड, एनएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड और एचडीयू की स्थापना की जाएगी।

इमारत की पहली मंजिल पर नवजात शिशुओं और माताओं की गहन देखभाल के लिए एसएनसीयू, एनआईसीयू, मातृ एवं नवजात शिशु वार्ड, ओटी कॉम्प्लेक्स, आईसीयू, डे-केयर, ओपीडी, सीएसडी और सेवा क्षेत्र बनेगा। दूसरी मंजिल पर सामान्य पुरुष वार्ड, सामान्य महिला वार्ड, निजी वार्ड, बर्न वार्ड, डीईसी, एनआरसी वार्ड, जनरल वार्ड, प्रशिक्षण कक्ष और ब्लड बैंक बनाए जाएंगे। तीसरी मंजिल पर पैथोलॉजी, कौशल प्रयोगशाला, प्रशासनिक कक्ष, भंडार क्षेत्र, कैदी वार्ड और प्रतीक्षालय सहित महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

शेयर करेअगले दो दिन भी बरसेंगे बादल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना असर दिखाया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। रायपुर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और करीब 12 सेंटीमीटर […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर