जनसुनवाई में ‘डॉग मास्क’ प्रकरण को प्रशासन ने बताया ‘पब्लिसिटी स्टंट’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खंडवा, 20 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान एक युवक को डॉगी का मास्क पहनाकर अधिकारियों के सामने ले जाने का मामला चर्चा में रहा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर युवक को कुत्ते का मास्क पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचे थे और उन्होंने नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मामले ने मीडिया में सुर्खियां बटोरीं। अब जिला प्रशासन की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि जनसुनवाई एक गंभीर और महत्वपूर्ण मंच है। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के अधिकारी एक जगह मौजूद रहते हैं और कोशिश होती है कि अधिक से अधिक मामलों का समाधान मौके पर किया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे गंभीर मंच पर इस तरह का प्रदर्शन या पब्लिसिटी स्टंट किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे जनसुनवाई की गंभीरता भी प्रभावित होती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी समस्या या शिकायत को लेकर जनसुनवाई में आता है तो प्रशासन उसकी शिकायत को गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सामने रखी गई शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। यानी प्रशासन ने प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई है लेकिन शिकायत के मूल मुद्दे की जांच से इंकार नहीं किया है।

वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय शुक्ला ने श्वान बधियाकरण केंद्र को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार पिछले करीब चार वर्षों से श्वान बधियाकरण केंद्र का संचालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी भी कई श्वान मौजूद हैं, जिनकी देखभाल की जा रही है। किसी भी श्वान के बीमार होने पर उसका उपचार कराया जाता है। साथ ही उनके रहने और भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक केंद्र का संचालन हर वर्ष जारी होने वाले टेंडर के तहत किया जाता है। ऐसे में इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाना उचित नहीं है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच की बात कही गई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली/रायपुर, 20 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के एवं राष्ट्रीय सह-संयोजकों ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। यह नियुक्तियाँ पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी […]

You May Like

साइबर ठगों की शरणस्थली बना छत्तीसगढ़, सरकार केवल एडवाइजरी जारी कर पल्ला झाड़ रही है -कांग्रेस....|....पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस....|....शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी....|....सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस