साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 27 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसकी सूचना से  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ाव स्थित थोक मार्केट के पास बने धार्मिक स्थल में साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल पर लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई। आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा सकती है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का किया शुभारंभ

शेयर करेबोले- 25 करोड़ की आबादी हमारी यंग फोर्स इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 27 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ कर दिया। […]

You May Like

देश भर में 143 लोगों से 116 करोड़ की साइबर ठगी....|....महिलाओं पर दांव, 40 हजार बनाम 50 हजार की तरफ चली सियासत....|....मौलाना की हत्या की साजिश के तीन आरोपी 24 घंटे में जमानत पर छूटे....|....महिलाओं ने अखिलेश यादव को बांधी राखी....|....सीएम योगी ने यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का किया शुभारंभ....|....साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त....|....मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी....|....बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, रास्ते में काल बनकर आई बस....|....नालंदा के फैन हुए यूएन प्रमुख: बोले- ये दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय, जो बोलोग्ना से भी 600 साल पुराना....|....नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 177 हुआ