सलमान खान की फिल्म राधे अगले साल 12 मई को ईद पर होगी रिलीज?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की एक ऐसी प्रथा शुरू की है जिसका पालन वे अभी भी करते दिख जाते हैं। अगर शाहरुख दिवाली, आमिर क्रिसमस तो सलमान भी ईद पर ही अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। एक्टर हर साल अपने फैन्स को ईदी जरूर देते हैं. इस साल भी सलमान फिल्म राधे के जरिए ईदी देने को तैयार थे लेकिन कोरोना वायरस ने सारा मजा किरकिरा कर दिया।

https://www.instagram.com/p/CF66NK3Fp0O/

राधे की रिलीज डेट आई सामने

अब खबर आ रही है कि सलमान खान की राधे द मोस्ट वान्टेड को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 12 मई को रिलीज करने की तैयारी है. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, राधे की पूरी टीम ने इस सिलसिले में हाल ही में एक मीटिंग की थी। मीटिंग में प्रभुदेवा, सोहेल खान संग सलमान भी मौजूद रहे थे. उस समय इस बात पर चर्चा चल रही थी कि इस मेगा बजट फिल्म को कब रिलीज किया जाए। बताया गया कि पहले फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस पर  रिलीज करने का मन था, लेकिन लोगों का थिएटर की तरफ रुख ना करना मेकर्स को डरा रहा था, इसलिए फिर ईद रिलीज पर मुहर लगाई गई है. अभी तक राधे की रिलीज डेट को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई।

बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड

वैसे प्रभुदेवा की इस फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा अभी कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ है. खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी. सेट पर उस समय क्योंकि सभी ने लॉकडाउन के बाद वापसी की थी, ऐसे में भावुक होना लाजमी था। सलमान ने भी कहा था कि 7 महीने बाद फिर शूटिंग करना अच्छा अनुभव था. राधे की बात करें तो सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है. उम्मीद लगाई जा रही है कि सलमान की ये मेगा बजट फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के किसानों के खातों में भेजा फसल नुकसान की रकम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 22 अक्टूबर 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हर साल कहर ढाने वाली बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का इरादा जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस सिलसिले में कार्ययोजना तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस