राज्यपाल से भाजपा नेता की शिकायत, आदिवासियों ने भूमि अधिग्रहण के नाम पर छल करने का लगाया आरोप

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। दंतेवाड़ा के आदिवासियों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से भाजपा नेता ओपी चौधरी की शिकायत की है। आदिवासियों ने जवांगा में भूमि अधिग्रहण के नाम पर ओपी चौधरी द्वारा छल करने की शिकायत की है। दर्जन भर से अधिक आदिवासियों ने राज्यपाल को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही अधिकार मांगने पर पुलिसिया कार्रवाई की भी शिकायत की है। उस दौरान ओपी चौधरी तात्कालिक दंतेवाड़ा कलेक्टर थे।

बता दें कि चौधरी पर आरोप है कि दंतेवाड़ा की सुरभि कालोनी के 41 बंधक प्लॉट नियम विरुद्ध मुक्त किए गए। इन प्लाट्स की कीमत 2.5 करोड़ रुपए से भी अधिक है। सुरभि कालोनी 8 एकड़ में बनी है। 2005 में इस कॉलोनी का लाइसेंस जारी हुआ था। तब कालोनी की 15 फीसदी भूमि गरीब वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस भूमि के 41 प्लॉट दंतेवाड़ा नगर पालिका के पास बंधक थे। आरोप है कि फर्जी समिति और एनओसी के जरिए बंधक भूमि को मुक्त कराकर बेच दिया गया।

ओपी चौधरी का जब दंतेवाड़ा से ट्रांसफर हुआ तो बाद में उनकी जगह आए दंतेवाड़ा के कलेक्टर केसी देवसेनापति ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट नगर प्रशासन विभाग को भेजी गई पर तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस रिपोर्ट में कालोनाइजर पर एफआइआर दर्ज करने और नगरपालिका के तत्कालीन सीएमओ को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने महिला सहित तीन ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा, लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोप

शेयर करेबीजापुर: पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में नक्सली वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने फिर तीन ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में जन अदालत लगाकर बेरहमी से पीटा है। इस घटना के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल