सोने की रायफल से साथ मेक्सिकन माफिया गिरफ्तार, करोड़ों का नशीला पदार्थ भी सीज

indiareporterlive
शेयर करे

न्यू मेक्सिको। ड्रग माफिया और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई में मेक्सिको पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाल में ही की गई एक छापे के दौरान नशीली दवाओं के तस्करी से जुड़े लॉस बिगटोनास गैंग के मुखिया को एआर-15 असाल्ट रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अपराधी ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों का कारोबार, हत्या और डकैती समेत कई मामलों में शामिल है।

ठिकाने से मिला 38 बैग नशीला पदार्थ

मेक्सिकन लॉस बिगटोनास गैंग के मुखिया का असली नाम विक्टर इवान है जिसे लोग एल योरी के नाम से भी जानते हैं। पुलिस ने इस खूंखार अपराधी को सेंट्रल पुएब्ला राज्य के तेहुआकान से पकड़ा। इसके पास से 38 बैग क्रिस्टल मेथ और एक नक्काशीदार एआर-15 रायफल और 20 कारतूस बरामद की गई।

सोने से सजी है रायफल

एल योरी के पास मिली असाल्ट रायफल के ऊप सोने और चांदी से शानदार नक्काशी की गई थी। जिसमें मेक्सिको के पारंपरिक ‘डे ऑफ द डेड’ समारोहों में पूजे जाने वाले सांता मूरते की तस्वीर के साथ सजाया गया था। बता दें कि सांता मूरते को ड्रग तस्कर अपने पार्सल की सुरक्षित डिलिवरी के लिए पूजते हैं।

अति सुरक्षित ठिकाने में कैद है माफिया

पुलिस ने एल योरी को अति सुरक्षित ठिकाने पर रखा है। हालांकि उसे अभी तक किसी कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। पुलिस को आशंका है कि उसके साथी पेशी के दौरान हमला कर सकते हैं।

ड्रग तस्करी के लिए कुख्यात है मेक्सिको

अमेरिका की सीमा से सटे इस देश को ड्रग तस्करों का स्वर्ग कहा जाता है। यहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य देशों में की जाती है। हालांकि स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही कार्रवाई से तस्करी की मात्रा में कमी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संदिग्ध और संक्रमित मरीज की मौत पर जारी किया जाएगा मृत्यु प्रमाणपत्र

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के संदिग्ध और संक्रमित व्यक्ति की मौत पर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर से जानकारी लेकर संबंधित संस्थान के अधीक्षक प्रमाणपत्र जारी करेंगे। आईसीएमआर ने सोमवार को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक