युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों का इंकार

indiareporterlive
शेयर करे

 देवभोग। रुठी पत्नी को मनाने गए युवक की संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण गृहग्राम झरगांव में शव को रखकर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों ने मौके पर पहुंचे पुलिस वालों से मामले में युवक के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया है.

बता दें कि गरियाबंद जिले के झरगांव निवासी 27 वर्षीय हिमांशु नागेश अपनी रुठी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल चनाभांटा बस्ती आया था, जिसकी शुक्रवार को खेत में संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकते लाश मिली. सूचना पर पहुंची देवभोग पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया, क्योंकि देर शाम होने की वजह से पोस्ट मार्टम नहीं हो सका था.

जांच कर रहे देवभोग थाना प्रभारी ने सत्येन्द्र श्याम ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताते हुए पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय होने की बात कही थी. मामले में मृतक के ससुराल पक्ष से की गई पूछताछ में पता चला कि हिमांशु की पत्नी उसे छोड़कर कुछ दिनों से अपने मायके चनाभांटा में रह रही थी, जिसे वह अपने साथ ले जाने आया था.

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दिलानी वाली आधी टीम अब नगरीय निकाय में भी दिलाएगी जीत

शेयर करेरायपुर। विधानसभा चुनाव में विपक्ष से सत्ता की कुर्सी हथियाने और रिकॉर्ड जीत दिलाने वाली टीम अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस की नैया पार लगाएगी. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दिनभर चली बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया. हालांकि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल