राणा कपूर को पेंटिंग बेचने के मामले में मुश्किल में प्रियंका, ईडी ने बताया आपराधिक मामला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव
नई दिल्ली । यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर को एमएफ हुसैन की बनाई हुई पेंटिंग बेचने के मामले में प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला आपराधिक कार्रवाई का है और इसकी जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में प्रियंका गांधी से पूछताछ भी की जा सकती है। बता दें कि राणा कपूर फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। उनसे यस बैंक घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है। 

एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी के अनुसार, राणा कपूर ने प्रियंका गांधी को जो 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, यह पैसा बैंक से उन्हें कुछ ही समय पहले मिला था। इस तरह यह मामला हमारी जांच का हिस्सा बन गया। खरीदार और विक्रेता दोनों के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

जमकर हुई थी राजनीति
यह मामला प्रकाश में आते ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर राजनीति भी हुई थी। भाजपा नेता और आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए थे जिसका पलटवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया था।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का कहर: देश के 645 स्कूलों में बनेंगे अस्थायी अस्पताल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए नवोदय विद्यालयों में संक्रमित मरीजों के इलाज की मंजूरी दे दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसके लिए 645 नवोदय विद्यालयों के हॉस्टल में अस्थायी अस्पताल बनाने की मंजूरी दी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं