प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा अमृतधारा जलप्रपात- कलेक्टर राठौर

indiareporterlive
शेयर करे

साजिद खान

कोरिया- (छत्तीसगढ़) 21 जून 2020 कलेक्टर एस एन राठौर ने जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ के ग्राम पंचायत लाई के ग्राम अमृतधारा में हसदेव नदी में स्थित प्रसिध्द पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन स्थल अमृतधारा स्थित विश्राम गृह में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि अमृतधारा जलप्रपात में पर्यटकों के ठहरने के लिए काटेज, कैंटीन, लोगों की आवश्यकता के अनुरूप सेवाएं के साथ साथ सभी अतिआवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द पूरी की जायेगी। काटेज के 3 अपार्टमेंट लगभग पूर्ण होने के कगार पर हैं। यहां ठहरने के लिए शीघ्र ही राशि भी तय कर आनलाईन बुकिंग की सुविधा दी जायेगी।बैठक में कलेक्टर ने केन्टीन भवन को शीघ्र ही प्रारंभ करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि कैंटीन में नाश्ते के साथ साथ खाने की भी व्यवस्था हो। बैठक में उन्होंने वाटर सप्लाई, ओपन जिम, फुलवारी तथा प्राथमिक शाला में शेड निर्माण, विद्युत, शौचालय, वाच टावर, जल प्रपात की ओर सीढी निर्माण, पब्लिक की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल पर पानी, टायलेट, सोलर पैनल, बेरिकेटिंग, बच्चों के लिए फिसल पट्टी, झूला, नहाने के लिए स्वीमिंग पूल के समान सुविधा, विश्राम गृह के समीप की पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने, एक तरफ से दूसरे तरफ जाने की व्यवस्था, पर्यटन सूचना केंद्र एवं पुलिस सहायता केंद्र बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने अधिकारियों से सुझाव लिए। कलेक्टर ने पर्यटन स्थल अमृतधारा में बनाये गये जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन, केंटीन भवन, पार्किंग स्टैंड, मंदिर के पास के सामुदायिक भवन, गार्ड रूम, लोकल हैन्डीक्राफ्ट मार्केट, वाच टावर, काटेज आदि का अधिकारियों के साथ जायजा भी लिया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ  वी एन झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, जल संसाधन एवं विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बच्‍चों में सुसाइड के ख्‍याल को कैसे रोक सकते हैं माता-पिता

शेयर करेयस्‍क ही नहीं बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में बच्‍चों के मन में भी सुसाइड करने का ख्‍याल आता है। बच्‍चों का मन बहुत चंचल और कमजोर होता है इसलिए वो आसानी से भटक जाते हैं। बच्‍चों में सुसाइड की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पैरेंट्स को ही सबसे पहले पहल […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल