पार्षद पति के राईस मिल में कबाड़ का अवैध कारोबार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, कबाड़ जब्त

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

खरसिया। थाना और चौकी पुलिस के संयुक्त टीम ने भाजपा पार्षद पति मनोज अग्रवाल के राईस मिल पर छापामार कार्रवाई की. अग्रेसन चौक पर अवैध भण्डारीत किए कबाड़ को खपाने के फिराक में था, उससे पहले ही जब्त कर लिया गया है. रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर विभाग जिले भर में कबाड़ के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रख रहा है.

खरसिया थाना प्रभारी सुमतराम साहू ने बताया कि सूचना के आधार पर अग्रसेन चौक पर छपरी गंज निवासी सुनिल कुमार अग्रवाल द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 2183 में लंबे के प्लेट व तार, मशीनरी समान, पम्प तथा राइस मिल के गोडाउन में रखे लोहे के छड़ व एंगल लोड करते पाया गया. वहीं पूछताछ कर आवश्यक कागजात के अभाव में कबाड़ को जब्त किया गया. कबाड़ का वजन करीब 6 टन है, जिसका बाजार मूल्य 2 लाख रुपए आंकी जा रही है.

मौके पर किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी की मशरूका होने के संदेह पर कबाड़ एवं वाहन जब्त कर सुनिल कुमार अग्रवाल के खिलाफ धारा 41-1-4 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Next Post

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पहले बेटियों का मर्डर किया फिर बीवी और बिजनेस पार्टनर संग लगाई 8 वीं मंजिल से छलांग

शेयर करेगाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की. फिर पत्नी और बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी. पत्नी और पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिजनेस […]

You May Like

भारतीय वायुसेना ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....फिल्म 'रामायण' में रावण की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर....|....दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के तरीके....|....सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी....|....इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में....|....अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में....|....जिला जेल में सलाखों के पीछे हुनर की नई पाठशाला....|....अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, भेजा जेल....|....एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार....|....45000 रिश्वत लेते रेलवे का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार