आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पहले बेटियों का मर्डर किया फिर बीवी और बिजनेस पार्टनर संग लगाई 8 वीं मंजिल से छलांग

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की. फिर पत्नी और बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी. पत्नी और पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिजनेस पार्टनर की हालत गंभीर बनी हुई है. यह मामला इंदिरापुरम के वैभव खंड का है. गुलशन पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. गुलशन गांधी नगर में जींस के कारोबारी हैं और दो करोड़ की देनदारी थी. रात को गुलशन की बिजनेस पार्टनर संजना गुलशन के घर आई, फिर पूरे परिवार ने बच्चियों की हत्या कर आत्महत्या की. 

शुरुआत में पुलिस को लगा था कि गुलशन के साथ मंजिल से कूदने वाली दोनों उनकी पत्नी हैं. लेकिन बाद में जांच में पता चला कि एक महिला उनकी पत्नी और दूसरी बिजनेस पार्टनर हैं.

घटना के बारे में गाजियाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘कुछ समय पहले कॉलोनी के गार्ड ने आठवीं मंजिल से दो महिलाओं और एक आदमी को कूदते देखा.’ 

अधिकारी ने बताया, ‘पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया है. ‘ अब तक हुई पुलिस छानबीन में मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने नहीं आई है. पुलिस को अंदेशा है कि, सब कुछ अचानक लड़ाई-झगड़े के दौरान ही हुआ लगता है. संभव है कि ऐसे में किसी को सुसाइड नोट लिखने का मौका ही न मिला हो.

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह का ऐलान, अगले आम चुनाव तक देश से हर घुसपैठिए को करेंगे बाहर

शेयर करेरांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर (एनआरसी) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने पूरे देश में एनआरसी लागू करने के लिए वर्ष 2024 की समयसीमा तय की है। शाह ने इस संबंध में कहा है कि अगले आम चुनावों तक हर घुसपैठिये की […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय