राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पदभार ग्रहण किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 29 जुलाई 2020। राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आज यहां शंकर नगर स्थित कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 

मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा कृषक है। खेती-किसानी और किसानों की स्थिति की उन्हें अच्छी जानकारी है। उनके मार्गदर्शन में कृषक कल्याण परिषद किसानों के हितों में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाने में सफल होगी। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम. आर. निषाद, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश पाटिला एव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को दी मंजूरी ,मानव संसाधन मंत्रालय अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा

शेयर करेस्कूल-कॉलेज की व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए: प्रकाश जावड़ेकर नई शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सिटीज और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जुलाई 2020 केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। अब ह्यूमन रिसोर्स […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग