गृह मंत्री ने की पुलिसिंग कार्य की समीक्षा : अपराधों पर नियंत्रण, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियों एवं थानों का उन्नयन तथा उनके परिसीमन के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन थाने के नियंत्रण कक्ष में रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराधों पर नियंत्रण रखने, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियांे एवं थानों का उन्नयन तथा उनके परिसीमन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को बेहतर कार्यप्रणाली के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना है। थानों में आगंतुक कक्ष बनाए, वहां बैठने के लिए अच्छा बेंच, चेयर, सोफा तथा पेयजल की व्यवस्था हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा अपराधों की शिकायत कराने पर एफआईआर दर्ज करें और शिकायतों की त्वरित जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो। यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि ई-चालान से काउंटर पर पटाएं, इससे लोगों को सीख मिलेगी, अनुशासित रहेंगे।

बैठक मंे गृह मंत्री ने जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक प्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। इसके लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि अन्य राज्यों में बेहतर पुलिसिंग सेवा का अध्ययन करने तथा वहां की अच्छी कार्यप्रणाली को छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बदमाशों ने खुद को बताया क्राइम ब्रांच अधिकारी, फिर 26 लाख लेकर हुए फरार

शेयर करेरायपुर.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में लूट (Loot) की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार सुबह बदमाशों ने स्टील कारोबारी के कर्मचारी को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने पहले रकम लेकर जा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल