इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुरालवालों पर सनसनीखेज आरोप….

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2021। कन्नड़ बिग बॉस 7 की प्रतियोगी चैत्रा कोटूर ने कल आत्महत्या की कोशिश की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने घर पर फिनायल पीकर खुदकुशी की कोशिश की। खबर के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऐलान किया था कि वो शादी करने जा रही हैं। कर्नाटक के मांड्या के रहने वाले बिजनेसमैन नागार्जुन के साथ वो सात फेरे लेने जा रही थीं, जब उन्होंने शादी कर ली तो नागार्जुन का परिवार उन्हें बहू के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं था।

ससुरालवालों ने नहीं किया स्वीकार

खबरों के मुताबिक चैत्रा ने बीते महीने बिजनसमैन नागार्जुन से शादी की थी। उनकी मंदिर में शादी की तस्वीर भी वायरल हुई थी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अफसर ने बताया कि चैत्रा नागार्जुन के साथ कई साल से रिलेशनशिप में थीं। रिपोर्ट्स हैं कि नागार्जुन के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं हैं और उन्होंने चैत्रा को घर में नहीं आने दिया। 

चैत्रा ने लगाए ससुरालवालों पर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैत्रा ने अपने बयान में बताया है कि नागार्जुन के घरवालों ने उनको भला-बुरा कहा था साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। आत्महत्या की कोशिश के बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचने पर दोनों लोगों के परिवार वालों को भी बुलाया गया।

Leave a Reply

Next Post

Filmfare Awards में तापसी पन्नू के 'थैंक्यू' पर कंगना रनौत ने दिया 'तंज' भरे लहजे में जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। पिछले काफी समय से कंगना रनौत  और ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू  के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कंगना रनौत और उनकी बहन कई बार तापसी पन्नू पर तंज भरे कॉमेंट्स कर चुकी हैं। इसके जवाब में तापसी ने भी कई बार कंगना […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग