कोरोना के खतरे के बावजूद शराब दुकान बंद नहीं करने पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का तर्क

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
रायपुर। कोरोना वायरस के चलते शराब दुकानों को बंद किये जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि किसी एक दुकान को टारगेट न करें. हमको शराब की दुकान से लेकर हर ऐसे ठिकाने जहां लोग हैं, हमको परहेज बरतना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में सरकार ने मॉल्स पर भी सिनेमा हॉल के जैसा प्रतिबंध लगा दिया है. शराब की दुकानों पर भी जब तक बंद करने के आदेश नहीं आते तब तक एहतियात सबको बरतनी होगी. मैं किसी एक को टारगेट करने के पक्ष में नहीं हूं कि शराब की दुकान में कोई विशेष बात है. ऐसी कोई बात नहीं है. मैंने पहले भी कहा कि शराब की दुकान से कहीं ज्यादा लोग सब्जी मार्केट में जा रहे है. किसी एक दुकान को टारगेट न करें.

उन्होंने कहा कि हमारी जान को खतरा हो सकता है समझते हुए अगर हम फिर भी भीड़ करेंगे तो अपने प्रति एक बड़ी लापरवाही होगी. आज का समय दबा कर कुछ कराने का नहीं है, लोगों से आग्रह करके उन को जागरूक करने का है कि आप इसकी गंभीरता को समझे..आज के समय में मेडिकल स्टाफ के प्रति भी विशेष संवेदनशीलता की आवश्यकता है जो कोरोना वायरस स्थिति में भी जनसेवा के लिए अपने आपको उपलब्ध करा रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

एयरपोर्ट में यात्रियों का कोरोना टेस्ट, यूरोप से लौटे दो संदिग्धों को विशेष निगरानी में रखा गया, 14 दिन के बाद भेजा जाएगा घर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर। देश-विदेश से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को स्पेशल वार्ड में रखकर कोरोना वायरस का टेस्ट किया जा रहा है. नया रायपुर के सेक्टर 24 में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 14 दिन की निगरानी में रखा जाएगा. उसके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण