कोरोना संक्रमण से दूसरा मरीज मिलने के बाद कटघोरा हुआ कम्पलीट लॉकडाउन

indiareporterlive
शेयर करे

सिर्फ शासकीय कार्य में लगे वाहनों को ही मिलेगी विशेष छूट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटघोरा (छत्तीसगढ़)।  कोरबा जिले के कटघोरा में बस्ती इलाके में कोरोना से संक्रमित दूसरा मरीज सामने आया है. 44 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. जिसे रात करीब 2 बजे एम्बुलेंस के जरिए रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साथ ही उसके पूरे परिवार को कोरबा के रशियन हॉस्टल में क्वारंटाइम किया गया है ।

इसी के मद्देनजर अब पूरा कटघोरा को कम्पलीट लॉकडाउन किया गया है. शहर में सभी तरह की सेवाएं बंद कर दी गई है. धारा 144 लागू करने के साथ ही सभी सीमाओं को भी सील कर दिया गया है । जिसके बाद अब शहर के किराना, फल, सब्जी, डेयरी संचालकों को दुकानें खोलने की अनुमति मिली थी उन्हें भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इनमें पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानें भी शामिल है. सिर्फ शासकीय कार्य में लगे वाहनों को ही विशेष छूट मिलेगी । जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद शहर में अब पूर्ण कर्फ्यू की स्थिति बन गई है. पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है. मुख्यमार्ग के साथ गली, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर खास निगरानी रखी जा रही है. इस दौरान अगर कोई भी शख्स पैदल या वाहन में बिना किसी ठोस वजह के घर से बाहर घूमता पाया गया, तो उस पर सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में फीस वसूली पर रोक

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)।  लाॅकडाउन के दौरान फीस वसूली पर रोक लगाने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थिगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान