लापता भाजपा नेता की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

indiareporterlive
शेयर करे

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले तीन दिन से लापता बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है. मंगलवार की सुबह ग्राम विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास भाजता नेता शिवचरण की लाश टुकड़ों में बरामद हुई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है. लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता शिवचरण काशी के बेटे ने शनिवार देर रात बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की थी. उस दिन ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी थी. पासल चौक के पास भाजपा नेता की बाइक, कपड़ा, कागजात और खून के धब्बे मिले थे।

मृतक शिवचरण काशी भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष था. हत्यारों ने पहले मृतक को गोली मारी और उसके बाद उसके सिर को काटकर जंगल में फेंक दिया. हत्या की वजह जमीन विवाद है. पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर और हथियार भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ विभाग ने जारी कि रेड़, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची: बिलासपुर शहर सहित 20 जिला के 81 विकासखंडों रेड़ जोन में

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 16 जून 2020 राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल