कलेक्टर के घर से सोना चांदी समेत लाखों की चोरी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर स्थित सरकारी घर में चोरों ने धावा बोलकर नगदी और सोने चांदी के जेवर समेत 6 लाख रूपयों से ज्यादा का माल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि शांतिनगर ई-8 सरकारी मकान में उस समय चोरी हुई जब उनके पति राजीव लोचन तिवारी अपने बच्चो को लेकर दिवाली मनाने बेमेतरा गये हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक कलेक्टर पति मकान केयर टेकर अब्दुल कलाम को हवाले करके गये थे। जब केयरटेकर रविवार शाम को शांति नगर घर आया और अंदर एवं घर के बाहर का लाइट जलाकर ताला बंद कर खाना खाने अपने घर चला गया।

जब देर रात अब्दुल सोने आया और गेट का ताला खोलकर मकान मे लगे ताले को खोलने गया तो जाली का गेट अंदर से बंद था खोलने का प्रयास किया जो नही खुला, तब देखा तो गेट मे लगे ताला का कुण्डा टूटा हुआ था और उन बंद कमरो के लाइट जल रही थी जिसका चाबी अब्दुल कलाम के पास नही थी, शंका होने पर चोरी होने की सुचना कलेक्टर पति को दी।

देर रात रायपुर आकर देखा तो मकान के दो कमरे का ताला एवं बेडरूम मे रखी आलमारियों का लाकर टूटा हुआ था एवं ज्वेलरी के खाली डिब्बे बिखरे पडे थे। पुलिस के मुताबिक 10 तोले का सोने का मंगलसूत्र, करीबन 5 तोले की पांच सोने की चैन, 4 तोले के पांच सोने की लाकेट,करीब 10 तोले के 5सोने के सिक्के कुल करीब 6 लाख 72 हजार रूपये कीमत का सामना चोरी कर ले गए।इतना ही नहीं इन शातिर चोरों ने बच्चों की महिला केयरटेकर का रखा अपेक्स बैंक का ATM कार्ड भी चोरी कर बैंक से दो बार में करीब 50 हजार रूपये निकालने की बात सामने आई है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस की अभिनव पहल, मुफलिसी की जिंदगी जी रहे गरीब बच्चों को पटाखे बांटकर मनाई दिवाली

शेयर करेराजिम: दिनभर कबाड़ी और मजदूरी का काम कर गुजारा बसर करने वाले जब दीपावली पर पटाखे नहीं खरीद पाए, तो ऐसे वक्त पर पुलिस ने मानवता दिखाते अभिनव पहल कर गई. जिससे मुफलिसी की जिंदगी जी रहे गरीब परिवार के बच्चे खुशी से पटाखे फोड़ सकें. पुलिसकर्मियों को पटाखा […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई