पुलिस की अभिनव पहल, मुफलिसी की जिंदगी जी रहे गरीब बच्चों को पटाखे बांटकर मनाई दिवाली

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजिम: दिनभर कबाड़ी और मजदूरी का काम कर गुजारा बसर करने वाले जब दीपावली पर पटाखे नहीं खरीद पाए, तो ऐसे वक्त पर पुलिस ने मानवता दिखाते अभिनव पहल कर गई. जिससे मुफलिसी की जिंदगी जी रहे गरीब परिवार के बच्चे खुशी से पटाखे फोड़ सकें. पुलिसकर्मियों को पटाखा बांटता देख बच्चे तो बच्चे युवा और बुजुर्ग भी आगे आकर लेने लगे. पुलिस ने सभी को एक-एककर पटाखा दिया.

पूरी खबर गरियाबंद जिले के राजिम के फिंगेश्वर की है. फिंगेश्वर नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे गरीब देवार जाति के लोगों की एक बड़ी बस्ती लंबे अरसे से है. नियमित दिनचर्या अनुसार रोजी रोटी के जुगाड़ में तड़के सुबह से देर रात तक कबाड़ी व मजदूरी का काम कर दो वक्त की भरपेट खाना बड़े ही मुश्किल से कर पाते है. ऐसे में साल भर का एक बड़ा त्योहार दीपावली होने से नए कपड़े व महंगी पटाखों से दूर रहकर मायूस होकर दीपावली मनाने मजबूर रहते है.

फिंगेश्वर पुलिस थाने के स्टॉप भापेंद्र साहू थाना प्राभारी के नेतृत्व में जब पुलिस गाड़ी में पटाखे लेकर मोहल्ला पहुंची, तो मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों सहित बच्चों में एक गजब का उत्साह देखने मिला. पटाखे मिलते ही बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे. नगर के गली मोहल्ले चौक चौराहों में पुलिस की इस अभिनव पहल की लोग सराहना कर रहे हैं. क्योंकि मायूस होकर दीपावली का त्योहार बना रहे गरीब बच्चों के चेहरे में खुशियां आ गई थी.

बता दें कि बीते दिनों ठीक ऐसा ही रायपुर पुलिस ने भी सराहनीय पहल की थी. टिकरापारा स्थित पुलिस परिवार के सहयोग से चलाई जा रही श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के आप-पास के बच्चों के साथ दिवाली मनाई थी. गरीब और अनाथ बच्चों को पटाखे, मिठाई और अन्य जरुरत की चीजें उपलब्ध कराई थी. इनके साथ पटाखे फोडे़ गए थे. जिसकी खूब सराहना की गई थी.

Leave a Reply

Next Post

लश्कर की हिट लिस्ट में राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, कोहली और अमित शाह, NIA को मिली चिट्ठी

शेयर करेनई दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) को एक आतंकियों की एक चिट्ठी मिली है, जिससे बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. आतंकी संगठन ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा की ओर से NIA हेडक्वार्टर को धमकी भरी चिट्टी के साथ एक हिट लिस्ट भेजी है. इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक