indiareporterlive
शेयर करे

राकांपा मान सकती है शिवसेना की शर्त, कल राज्‍यपाल से करेंगे मुलाकात; यह होगा मुद्दा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई : महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लगने के बावजूद सियासी उठापटक एवं बयानबाजियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना ने कहा है कि केवल पांच साल नहीं हम तो चाहते हैं कि राज्‍य में 25 साल तक हमारा ही मुख्‍यमंत्री हो। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यह मायने नहीं रखता कि महाराष्‍ट्र में सरकार कौन बनाता है। महत्‍वपूर्ण यह है कि राज्‍य में केंद्र की ओर से विकास परियोजनाओं के काम जारी रहेंगे।

इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि कल यानी शनिवार को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नेता राज्‍यपाल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में किसानों की समस्‍याओं के मसले पर बातचीत होगी। राकांपा नेता नवाब मलिक ने बताया कि राज्‍यपाल ने तीनों दलों को समय दे दिया है। राकांपा नेता शरद पवार ने कहा है कि महाराष्‍ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। 

कांग्रेस ने कहा है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले तैयार किया गया न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) किसानों और बेरोजगारी से निपटने के उपायों पर केंद्रित है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने एक कांग्रेस नेता के हवाले से रिपोर्ट दी है कि उक्‍त तीनों पार्टियों के बीच का न्यूनतम साझा कार्यक्रम किसानों के समक्ष पेश आ रही समस्याओं के समाधान और बेरोजगारी से निपटने पर केंद्रित है। यदि किसी मुद्दे को शामिल करने या हटाने के लिए कोई सुझाव आता है तो तीनों पार्टियां आपस में बैठक करके मसले का समाधान तलाशेंगी। 

दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत से शुक्रवार को संवाददाताओं ने सवाल पूछा था कि क्‍या राज्‍य में बनने वाली नई सरकार में शिवसेना का मुख्‍यमंत्री पांच साल के लिए होगा या ढाई साल एनसीपी और ढाई साल उसका सीएम होगा। इस पर राउत ने कहा कि आप लोग केवल पांच साल की बात क्‍यों करते हो। हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 साल तक शिवसेना का ही मुख्‍यमंत्री हो।

वहीं राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि एक ही सवाल बार बार पूछा जा रहा है कि शिवसेना का मुख्‍यमंत्री होगा क्‍या। आपको मालूम होगा कि सीएम पोस्‍ट को लेकर ही भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद हुआ था। ऐसे में निश्चित रूप से मुख्‍यमंत्री शिवसेना का ही होगा। मलिक ने शिवसेना को अपमानित किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि शिवसेना को अपमानित किया गया है। शिवसेना का स्‍वाभिमान बनाए रखना हमारी जिम्‍मेदारी बनती है। 

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा है कि महाराष्‍ट्र में कोई भी सरकार बनाए लेकिन केंद्र सरकार की ओर से विकास परियोजनाओं का काम जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि राज्‍य में नई सरकार बनने के बाद सरकार की नीतियों में कोई बदलाव आएगा। सरकार पहले की तरह ही महाराष्‍ट्र में विकास के कार्यों को अंजाम देती रहेगी। सरकारें बनती बदलती रहती हैं लेकिन केंद्र की परियोजनाएं जारी रहती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पी चिदंबरम को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- अपराध में उनकी सक्रिय एवं प्रमुख भूमिका रही

शेयर करेनयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप पहली नजर में गंभीर प्रकृति के हैं और अपराध में उनकी सक्रिय एवं प्रमुख भूमिका रही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं