कोंडागांव जिले में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कांकेर/ कोंडागांव: चित्रकोट में चल रहे उपचुनाव के दौरान सीमा से सटे हुए कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बताया जा रहा है कि फोर्स मर्दापाल थानाक्षेत्र के तुमडीबार गांव के जंगल में सर्चिंग के लिए गई थी. उसी दौरान नक्सलियों ने फोर्स के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी. नक्सलियों की गोलीबारी के जवाब में फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है. दोनों तरफ से लगातार फायरिंग होने की खबर है. पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों और फोर्स के बीच हो रही मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होने बताया कि लगभग आधा घंटे से मुठभेड़ चल रही है और अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, पार्टी के वापस आने के बाद ही क्लियर हो पायेगा.

आपको बता दें सोमवार को चित्रकोट विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है. हालांकि मतदान को लेकर किसी भी तरह का कोई भी अप्रिय समाचार अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है. ताकि यहां किसी भी प्रकार की कोई भी अनहोनी न हो पाए.

Leave a Reply

Next Post

यूपी चुनाव: इगलास विधानसभा सीट में मतदान बहिष्कार जारी, हरकत में आए भाजपा नेता

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव अलीगढ़  की इगलास सीट पर मतदान बहिष्कार का जारी है। एक बजे तक मात्र 18 फीसदी मतदान हुआ है। प्रशासनिक टीमें गांव गांव जाकर वोटरों को मनाने में जुटी हैं। भाजपा नेता भी हरकत में आए गए हैं। यहां गोवंश का मुद्दा ही जोर पकड़ रहा।  […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा