केजरीवाल की अपीलः हमें बताएं कौन भूखा है, हम पहुंचाएंगे खाना, आवास का भी दावा

indiareporterlive
शेयर करे

स्वामीनाथ जायसवाल

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह बताएं कि कहां कौन भूखा है। दिल्ली सरकार उस तक खाना पहुंचाएगी। इतना ही नहीं, जरूरतमंदों को आवास भी मुहैया कराया जाएगा। केजरीवाल की अपील कश्मीरी गेट में यमुना नदी के किनारे बड़े पैमाने पर लोगों के भीड़ जुटने के दूसरे दिन आई है। दिल्ली सरकार ने इन लोगों को देर रात तक अस्थाई आश्रय स्थलों में पहुंचा दिया था।
अरविंद केजरीवाल ने माना कि बुधवार को यमुना नदी किनारे काफी प्रवासी गरीब लोग इकट्ठा हो गए थे। जानकारी मिलते ही सरकार ने तत्काल उनके रहने और खाने का इंतजाम कराया।

उन्होंने कहा कि इतनी व्यवस्था करने के बाद भी गरीबों को पता नहीं चल पाता है कि सरकार ने क्या व्यवस्था और कहां पर की है? कोई भूखा है, तो वह कहां जाए? जिस तरह से कल हमें यमुना के बारे में बताया गया तो हमने तुरंत कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर हमारी पूरी टीम नजर रख रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई बताता है कि कहीं कोई परिवार या व्यक्ति भूखा है तो हमारी टीम उसे तुरंत खाना पहुंचाती हैं और उसके रहने का इंतजाम किया जाता है।

केजरीवाल ने मीडिया समेत पूरी दिल्ली से अपील की है कि आप हमें बताइए कि कहां कौन भूखा है, हम उन्हें खाना पहुंचाएंगे। यह जिम्मेदारी हमारी है। जहां-जहां हमारे खाने के केंद्र चल रहे हैं उन सभी जगहों की लिस्ट हमने नक्शे पर डाल दी है। यदि संभव है तो आप उस व्यक्ति को खाने वाली जगह पर लेकर जाएं। इस वक्त सभी की जिम्मेदारी बनती है। सब लोग मिलकर काम करेंगे, तभी सफल हो पाएंगे।

सेल्फी विद होम से होगी निगरानी

दिल्ली सरकार होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की एक एप के जरिए भी निगरानी रखेगी। इस एप पर लोगों को अपनी तस्वीरें भेजनी होंगी। दिल्ली सरकार ने अपने सभी जिलाधिकारियों का इसके लिए जरूरी इंतजाम करने निर्देश दिए हैं। दक्षिणी दिल्ली जिला में इसका ट्रायल भी चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि होम क्वारंटीन में रहने वाले कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस एप के सहारे उनकी आवाजाही पर नजर रखने में मदद मिलेगी। अगर जिला प्रशासन को कोई संदेह होता है कि होम क्वारंटीन में रहने वाला कोई शख्स बाहर निकल रहा है तो उससे अपनी सेल्फी भेजने को कहा जाएगा। इसके आधार पर उसकी लोकेशन पता चल जाएगी। जल्द यह एप लांच की जाएगी।

तीन कंटेनमेंट जोन बढ़े

दिल्ली में तीन नए कंटेनमेंट जोन विकसित हुए हैं। तीन या इससे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने बाद तीनों को सील कर दिया गया है। नए जोन में पहला दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में है। मकान नंबर 50 से राजाराम मोहन स्कूल के बीच का इलाका पूरी तरह सील है। वहीं, शाहीनबाग की गली नंबर-6 अबुल फजल एंक्लेव व शाहदरा के ईस्ट रामनगर की गली नंबर-3, 4 व पांच में भी संक्रमित लोगों के मिलने से इसे सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अच्‍छी नींद लेने से सच में कम हो सकता है मोटापा

शेयर करेपतला होने या वजन घटाने के लिए हम सभी स्‍वस्‍थ एवं संतुलित आहार और नियमित व्‍यायाम करते हैं। यहां तक कि अपने खाने में कैलोरी की मात्रा कम करने, खूब पानी पीने और दिनभर एक्टिव रहने जैसे कई जतन करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो पाता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं