मुंबई में एलआईसी का डिजिटल धमाका: ‘माय एलआईसी’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ ऐप लॉन्च

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई में ‘माय एलआईसी’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ ऐप्स लॉन्च

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अप्रैल 2026। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को नई ऊंचाई देते हुए माय एलआईसी (कस्टमर ऐप) और सुपर सेल्स साथी (इंटरमीडियरी ऐप) लॉन्च कर एक बड़ा कदम उठाया है। 15 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में एम नागराजू, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, ने इन अत्याधुनिक ऐप्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर एलआईसी के सीईओ एवं एमडी आर दौराइस्वामी सहित वरिष्ठ प्रबंधन भी उपस्थित रहा। माय एलआईसी ऐप पॉलिसीधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अपनी बीमा पॉलिसी को मैनेज करने, प्रीमियम भुगतान, रियल-टाइम बेनिफिट ट्रैकिंग, पेपरलेस लोन और  ई -केव्हाईसी जैसी सुविधाएं देता है। वहीं सुपर सेल्स साथी ऐप एजेंट्स और मार्केटिंग कर्मियों के लिए डिजिटल सेल्स टूल्स, रियल-टाइम ट्रैकिंग, एआई आधारित सुझाव और परफॉर्मेंस डैशबोर्ड जैसी सुविधाओं से लैस है।

इस अवसर पर एम नागराजू  ने कहा, “एलआईसी का डिजिटल इकोसिस्टम अब सिर्फ सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि एक मजबूत वितरण और एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बन रहा है।” वहीं आर दुरईस्वामी ने कहा, “ये ऐप्स अब केवल सपोर्ट टूल नहीं, बल्कि ग्राहक अनुभव और एजेंट्स की कार्यक्षमता को आकार देने वाले रणनीतिक संसाधन हैं।” डाइव प्लेटफॉर्म पर आधारित ये ऐप्स एलआईसी के डिजिटल-फर्स्ट विजन को मजबूती देते हुए ग्राहकों, एजेंट्स और कर्मचारियों के लिए एक सहज, सुरक्षित और स्मार्ट बीमा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अहान पांडे के साथ OneBlade का धमाकेदार कदम

शेयर करेअहान पांडे बने Philips OneBlade का चेहरा, अहान पांडे के साथ OneBlade का धमाकेदार कदम (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अप्रैल 2026। ग्रूमिंग अब सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि पहचान और आत्म-अभिव्यक्ति का जरिया बन चुकी है—और इसी बदलती सोच को सेलिब्रेट करते हुए Philips ने अपने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस