स्वच्छता के लिए मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन का अभिसरण : गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में 320 मानव दिवस तक के अकुशल श्रमिकों की पूर्ति मनरेगा से

indiareporterlive
शेयर करे

स्वच्छता परिसरों के निर्माण में मनरेगा को जोड़ने मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 31 जुलाई 2020। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में अकुशल श्रम की पूर्ति मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना) से की जाएगी। स्वच्छता परिसरों के निर्माण में 320 मानव दिवस तक का अकुशल श्रम मनरेगा से उपलब्ध कराया जाएगा। मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर इन परिसरों के निर्माण में मनरेगा अभिसरण को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त कार्यालय ने स्वच्छ भारत मिशन के साथ इसके क्रियान्वयन के दौरान मनरेगा के प्रावधानों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा है।

मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के मनरेगा प्रभाग के निर्देशों का उल्लेख करते हुए परिपत्र में कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में 2020-21 से 2024-25 तक ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) की स्थिरता और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण इस कार्यक्रम का प्रमुख भाग है। इससे ऐसे घरों में जहां व्यक्तिगत शौचालय के लिए जगह नहीं है, पानी या सिवर की सुविधा उपलब्ध नही हैं, वहां स्वच्छता सुविधा प्रदान की जा सकेगी। इससे ओडीएफ में भी स्थिरता रहेगी। साथ ही यह अस्थायी और प्रवासी आबादी की आवश्यकताओं को भी पूरी करेगी।

आयुक्त कार्यालय ने कलेक्टरों को भेजे परिपत्र में बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ-प्लस के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत स्वच्छता परिसरों का निर्माण सामुदायिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्य है। स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने और सामुदायिक संरचनाओं को मजबूत करने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के लिए 320 मानव दिवस तक का अकुशल श्रमिक अंश मनरेगा से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण के लिए जारी प्राक्कलन एवं तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर(पंकज गुप्ता) 31 जुलाई 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन, कोल् ब्लॉक से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।  बैठक में  सचिव कोयला मंत्रालय अनिल कुमार जैन, कोल इंडिया लिमिटेड […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं