48 हजार किसानों ने कराया फसल बीमा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 11 अगस्त 2020। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन एवं प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ सीजन 2020 में फसल बीमा की प्रगति की समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि फसल बीमा हेतु किसानों के पंजीयन की एंट्री प्रधानमंत्री पोर्टल में समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से हो जाये। संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करे ताकि किसानों को बीमा का लाभ मिले। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक व अन्य बैंकों में प्रधानमंत्री पोर्टल में अपलोड से वंचित एंट्री की गणना कर तत्काल उपलब्ध कराने कहा गया।

बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 43 हजार ऋणी किसानों और 5 हजार अऋणी किसानों द्वारा फसल बीमा हेतु पंजीयन कराया गया है। जिन किसानांे ने 15 जुलाई तक कृषि ऋण लिया है उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है।  इस वर्ष फसल बीमा ऋणी किसानों के लिए एैच्छिक किया गया है तथा जिन ऋणी किसानांे ने फसल बीमा कराने के लिए असहमति दी है उनका बीमा नहीं किया जाएगा।

बैठक में खरीफ 2019 में किसानों को बीमा क्लेम भुगतान के संबंध में भी चर्चा की गई। विकासखंड बिल्हा के ग्राम पेण्डरवा (द) के कृषकों को लंबित बीमा भुगतान पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने बीमा के लिए अधिकृत बजाज एलाएन्ज इंश्योरेंस कम्पनी को निर्देशित किया कि फसल कटाई सामग्रीे तथा किसानों की लिस्ट समितियों में चस्पा करने हेतु ग्राम वार केलकुलेशन सीट कृषि विभाग को तत्काल उपलब्ध कराये। फसल बीमा संबंधित शिकायतों का निराकरण समयावधि में करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व), तहसीलदार, कृषि विभाग के उपसंचालक एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सभी बैंको के शाखा  प्रबंधक एवं संबंधित बीमा कम्पनी के जिला मैनेजर, जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

समाज में प्रतिभा की काई कमी नहीं, अवसर मिला तो डॉ. बाबा साहेब ने बनाया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान: मंत्री डॉ. डहरिया

शेयर करेमिनीमाता स्मृति दिवस: उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाएं और प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि न्यू राजेन्द्र नगर स्थित दो गार्डनों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.41 करोड़ रूपए की घोषणा लिफ्ट के लिए 18.36 लाख रूपए की स्वीकृति इंडिया रिपोर्टर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक