राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने विषेष उल्लेख नियम के तहत् जगदलपुर से धमतरी तक सडक मार्ग को फोरलेन बनाने का मुद्दा उठाया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22/09/2020। सांसद नेताम ने कहा कि बस्तर संभाग छत्तीसगढ का अति पिछडा इलाका है जहां से रायपुर तक केवल सडक मार्ग द्वारा ही जाया जा सकता है। बस्तर संभाग के पिछडेपन के सबसे प्रमुख कारणों में से एक यातायात के अल्प साधन ही हैं। इससे यहां पर्यटन की संभावनाओं पर भी ग्रहण लग गया है। केन्द्र सरकार ने बस्तर संभाग में यात्री परिवहन की अधिकता को देखते हुए सिंगल लेन के चौड़ीकरण और उन्नयन की स्वीकृति दी थी लेकिन बस्तर में फोर लेन की आवश्यकता है। 

सांसद नेताम ने यह भी कहा कि केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना के तहत् रायपुर, विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी है। यह एक्सप्रेस-वे बस्तर संभाग के कांकेर व कोंडागांव तक तो आ गया है लेकिन इसमें भी जगदलपुर-नगरनार मार्ग को शामिल नहीं किया गया है। सांसद नेताम ने बताया कि वर्तमान में 700 करोड रूपए की लागत से रायपुर से धमतरी तक फोरलेन सडक बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे रायपुर से धमतरी तक तो यातायात सुगम हो जाएगा लेकिन धमतरी से जगदलपुर तक टू-लेन सडक होने के कारण समस्याऐं यथावत बनी रहेंगी।

सांसद फूलोदेवी नेताम ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि धमतरी से बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर तक फोर लेन सडक बनाई जाए जिससे क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विश्वस्तरीय रेशमी वस्त्रों का कर रहा उत्पादन: मंत्री गुरु रुद्रकुमार : स्थानीय कोसा से आकर्षक वस्त्रों का हो रहा निर्माण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 सितम्बर 2020। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर अब ग्रामोद्योग विभाग विश्वस्तरीय कोसा वस्त्रों का उत्पादन करने लगा है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने रेशम प्रभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय रेशमी धागों से बनने वाले कोसा […]

You May Like

'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर....|....दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की