सरकार बनाने के लिए बीजेपी को राज्यपाल का न्योता, 11 नवंबर तक साबित करना होगा बहुमत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया है। भाजपा को 11 नवंबर तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। महाराष्ट्र में 13वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। हालांकि अभी तक राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह अभी कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।
वहीं महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। बता दें कि भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है और शिवसेना के साथ सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने की आशंका है। इसके चलते कांग्रेस जहां अपने विधायकों को जयपुर भेजने की बात कह रही है। वहीं शिवसेना ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए मुंबई के एक होटल में रखा हुआ है। कांग्रेस भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगा चुकी है। आरोपों के अनुसार, भाजपा ने 25-50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।
बता दें कि शिवसेना और भाजपा के बीच सीएम पद साझा करने के मुद्दे पर पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना जहां ढाई-ढाई साल के लिए दोनों पार्टियों को सीएम पद देने की मांग पर अड़ी है, वहीं भाजपा इससे साफ इंकार कर चुकी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस सरकार का कार्यकाल आज यानि कि 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आईआईटी की मदद से वायु प्रदूषण को दूर भगाने की तैयारी, एचआरडी मंत्रालय ने सभी संस्थानों को भेजा निर्देश

शेयर करेअमूमन हर साल सर्दियों के आगाज के साथ दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू होने वाले वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाई गई सख्ती अब असल में अपना रंग दिखाती हुई नजर आ रही है। नई दिल्ली: अमूमन हर साल सर्दियों के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल