पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे पस्त हुए भारतीय बल्लेबाज, टीम को मिली 58 रनों की बड़ी हार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 4 अप्रैल 2021। बदर मुनीर (50) के शानदार अर्धशतक से पाकिस्तान ने भारत को त्रिकोणीय ब्लाइंड सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को 58 रन से हरा दिया। ढाका के बसुंधरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने मैच के पहले ओवर में अपना पहला विकेट गंवाया, लेकिन पाकिस्तानी टीम इसके बाद संभलकर निर्धारित 20 ओवर में 185 रन का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रही। बदर मुनीर ने अपने 50 रन मात्र 27 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से पूरे किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर वे नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाते रहे और भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन तक ही पहुंच सकी। पाकिस्तान की तरफ से अनीस जावेद ने 5.33 के इकॉनमी रेट से दो विकेट हासिल किए जबकि बदर मुनीर अपनी अर्धशतकीय पारी से प्लेयर ऑफ द मैच बने।

भारत का दूसरा मुकाबला रविवार को मेजबान बांग्लादेश से होगा। इसके बाद वह छह अप्रैल को फिर बांग्लादेश से और सात अप्रैल को भारत से भिड़ेगी। आठ अप्रैल को होने वाले फाइनल में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पीबीसीसी अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया जिसमें सभी नेगेटिव आए हैं।’

Leave a Reply

Next Post

उत्तर कोरिया के साथ मिलकर पनडुब्बी बनाने वाली रिपोर्ट पर भड़का ताइवान, कहा- अफवाहों में न आएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइपे। ताइवान ने उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह के रक्षा संबंध होने से इनकार किया है। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने उस मीडिया रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया है जिसमें उत्तर कोरिया के साथ मिलकर अटैक सबमरीन बनाने का दावा किया गया था। […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश