10 वीं पास 3584 लोगों को रेलवे देगा नौकरी, तत्काल करें आवेदन

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने एक बार फिर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. साउथर्न रेलवे कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654 पर भर्तियां करेगा.

कुल मिलाकर 3,584 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है. इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

विभाग और पदों की संख्या

  • कैरिज वर्क्स पेरम्बूर- 1208 पद
  • सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक-  723 पद
  • सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर- 1654 पद

योग्यता

इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों पर 12वीं में साइंस साइड अनिवार्य की गई है.

उम्र सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन फीस

100 रुपये

इस आधार पर होगा चयन

10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी.

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकेंगे, साथ ही आवेदन भी कर पाएंगे.

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह बोले- नागरिकता संशोधन बिल किसी के साथ अन्याय नहीं, केवल न्याय करने वाला है

शेयर करेगृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल (CAB) को ऐतिहासिक करार देते हुए सोमवार को कहा कि जनता ने बिल को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के 130 करोड़ लोगों ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं