कोरोना: राहुल गांधी की भविष्यवाणी, दस्तक देने वाली है भारत में बड़ी तबाही

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर से हमला बोला है। कोरोना वायरस से लेकर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जैसे अंडमान निकोबार में सुनामी से पहले पानी नीचे चला गया था, वैसे ही अभी सबकुछ नीचे गया है। बड़ी सुनामी आने वाली है।

आर्थिक सुनामी आने वाली है-राहुल

राहुल ने आज संसद के बाहर कहा कि सरकार को कुछ पता नहीं है कि क्या होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘ न सिर्फ कोरोना वायरस बल्कि आर्थिक हालत खराब होने वाली है। अगले छह महीनों में अकल्पनीय परेशानी लोगों को होने वाली है। मैं पहले से कह रहा हूं कि आर्थिक सुनामी आने वाली है।’

कोरोना वायरस पर केंद्र को घेरा

राहुल ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस को लेकर मैं पहले ही सरकार को चेता रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैं सरकार से हर रोज कह रहा हूं कि तैयारी शुरू कीजिए। पर सरकार उल्टी-सीधी बातें कर रही है। मैं दुखी हूं। ऐसा झटका आने वाला है, जिससे करोड़ों लोगों को परेशानी होगी। मोदी की रेटिंग का कोई मतलब नहीं है। मैं पीएम मोदी से कहना चाहूंगा कि रेत से अपनी हाथ खींच लें और काम करें।’

मूडीज ने घटाया जीडीपी अनुमान

इस बीच, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 2020 के लिए घटा दिया है। मूडीज के अनुसार, इस वर्ष भारत की जीडीपी ग्रोथ 5.3 प्रतिशत रहेगा। एजेंसी ने कोरोना वायरस के पूरी दुनिया में पैर पसारने के कारण आर्थिक गितिविधियों में गिरावट का अनुमान लगाया है। एजेंसी ने कहा है कि कोरोना से प्रभावित देशों में घरेलू मांग में कमी आएगी और कारोबारी गितिविधियों पर असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला की जल्द रिहाई संभव, मोदी-शाह ने दिेए संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  जम्मू । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी से रिहाई के बाद अब पीडीपी को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई का बेसब्री से इंतजार है।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं