एक्टर सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और उड़ीसा में लगवाएं फ्री मेडिकल कैंप

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आज 30 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का बर्थडे है और इस दिन भी वह लोगों की मदद करते हुए अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। कोविड-19 महामारी के बीच अब तक सोनू ने तमाम लोगों की अलग-अलग तरह से सहायता करने की योजना बनाई है। सोनू ने बताया है कि उन्‍होंने बर्थडे के मौके पर देशभर में मेडिकल कैंप्‍स ऑर्गनाइज करने का फैसला किया है। वह उम्‍मीद कर रहे हैं कि उनकी इस मुहिम में करीब 50 हजार लोग जुड़ेंगे। 

https://www.instagram.com/p/CDMDaJkgebw/?utm_source=ig_web_copy_link

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक ख़बर के मुताबिक़, इन मेडिकल कैंपो के सफल आयोजन के लिए सोनू ग्राम पंचायतों और उनके मुखियाओं से भी संपर्क बनाए हुए हैं। सोनू द्वारा लगवाए जा रहे इन मेडिकल कैंपो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। सोनू इन मेडिकल कैंपो के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और उड़ीसा के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। इन निःशुल्क मेडिकल कैंपो में लोग अपना चेक-अप करवा सकते हैं।

हाल ही में सोनू सूद ने हैदराबाद की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नौकरी देकर सबका दिल जीत लिया था। इस लड़की की नौकरी कोरोना की वजह से चली गई थी, और इस लड़की ने अपनी ज़रूरतों को पूरी करने के लिए मजबूरी में सब्‍जी बेचना शुरू करना पड़ा था, लेकिन सोनू सूद इस लड़की के लिए फ़रिश्ता साबित हुए हैं। सोनू ने दरियादिली दिखाते हुए इस लकड़ी को नौकरी लगवा दी है। सोनू अभी तक हज़ारों प्रवासियों को बस, ट्रैन और फ्लाइट के ज़रिए उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। सोनू इस मुश्किल वक़्त में मसीहा बनकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CCbc_VdAnYE/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मज़दूरों को चलकर अपने घर जाना पड़ रहा है। मज़दूर अपने परिवार के साथ सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। प्रवासी मज़दूरों की इस समस्या को देखते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन मज़दूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू का कहना है कि जब तक आख़िरी मज़दूर अपने घर नहीं पहुंच जाता वो मदद का ये सिलसिला जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 जुलाई 2020।  मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में विभिन्न जिलों में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने गोधन न्याय योजना के गोबर […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस