मप्र पुलिस द्वारा कवर्धा में आदिवासी की हत्या पर राज्य के भाजपा नेता क्यो चुप है? – सुशील आनंद शुक्ला

indiareporterlive
शेयर करे

छोटे छोटे मामलों पर ट्यूट करने वाले रमन सिंह आदिवसियों की हत्या पर मौन है 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 सितम्बर 2020। भारतीय जनता पार्टी का आदिवासी विरोधी चेहरा एक बार फिर खुल कर सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से सवाल किया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा  कवर्धा के निर्दोष आदिवासी की हत्या पर राज्य के भाजपा नेता क्यो चुप है ? कवर्धा में दो आदिवासियों पर मध्यप्रदेश पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमे एक कि मृत्यु हो गयी दूसरा बाल बाल बच गया ।इन दोनों ही आदिवासियों को नक्सली होने का झूठा आरोप मढ़ने की कोशिश भी मध्यप्रदेश पुलिस ने किया ।छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मो अकबर ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को दो पत्र भी लिखा ।इसके बाद भी मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा दोषी पुलिस वालों के खिलाफ  कोई कार्यवाही नही की गई। इस मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग के भी संज्ञान लिए जाने की खबरे आ रही हैं ।इसके बावजूद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा कोई  कार्यवाही नही करना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाना चाह रही है।     

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने  छत्तीसगढ़ भाजपा से पूछा कि इस मामले में उसका क्या रुख है ?राज्य के आदिवासियों को भाजपा शासन वाली पडोसी राज्य की पुलिस जबरिया गोलियों से मार डालती है छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता सन्देहास्पद चुप्पी क्यों साधे हुए है ,?छोटे छोटे मसलो में ट्यूट करने वाले रमन सिंह ,धर्मलाल कौशिक ,बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर जैसे नेताओं की बोलती अब क्यो बन्द है ?क्या राज्य के गरीब आदिवासी की जिंदगी का भाजपा नेताओं की निगाह में कोई महत्व नही है ?जिस मामले में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री दो दो बार पत्र लिख चुके है मप्र का मानव अधिकार आयोग  संज्ञान ले रहा है उस मामले में भाजपा नेता सिर्फ इसलिए मध्यप्रदेश  सरकार से सवाल करने का साहस नही दिखा पा रहे क्योकि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।इस मामले को उठाने पर अपने दल के सरकार की बदनामी होगी । मप्र में  उपचुनाव होने वाले है सवाल करने पर भाजपा के शिवराज सरकार की बदनामी होगी और उपचुनाव में भाजपा की चुनावी सम्भवनाओ पर असर पड़ेगा । छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ के लिए दलीय प्रतिबद्धता राज्य के एक आदिवासी के जीवन से भी बढ़ कर हो गयी है।

Leave a Reply

Next Post

जनसेवा में सदैव अग्रणी रहा है जैन समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री ने किया जीतो कोविड सेन्टर का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 16 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए  जीतो  कोविड सेन्टर का शुभारंभ किया। जैनम मानस भवन रायपुर में कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए यह सर्वसुविधायुक्त कोविड सेन्टर  जीतो (जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन) तथा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान