हैदराबाद गैंगरेप हत्‍या केस: 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली : हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्‍टर गैंगेरप और हत्या के मामले  में कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है. गुस्‍साए लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस आरोपियों को कोर्ट नहीं ले जा पा रही थी. इस कारण आरोपियों की पुलिस स्‍टेशन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्‍ट्रेट के सामने पेशी कराई गई.

वहीं महिला आयोग ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्‍त जांच की मांग की है. आयोग का कहना है कि अगर इस मामले में पुलिस ने तुरंत गंभीरता दिखाई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महज एक घंटे के अंदर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में चारों आरोपियों में से तीन की उम्र 20 साल और एक की उम्र 26 साल है. इनमें से दो लॉरी ड्राइवर और एक क्‍लीनर है. आरोपियों की पहचान मोहम्‍मद आरिफ, नवीन, केशावुलु और शिवा के तौर पर हुई है. सभी आरोपी हैदराबाद से 160 किलोमीटर दूर नाराणपेट क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना के 48 घंटे के अंदर ही चारों की गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेश के बाद आज उन्‍हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है.

महिला डॉक्‍टर के साथ गैंगरेप और हत्‍या को लेकर प्रदर्शन

हैदराबाद में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उस थाने के बाहर प्रदर्शन किया जहां महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को बंद किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को ‘कड़ी’ सजा की मांग की. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शादनगर पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की. इनमें से कुछ लोगों ने मांग की कि आरोपियों को मौत की सजा दी जाए.

एक व्यक्ति ने कहा, ‘अगर उन्हें कोर्ट ले जाया जाता है तो यह पर्याप्त नहीं होगा. उनसे वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा उन्होंने पीड़िता के साथ किया.’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘अगर आप वैसा नहीं कर सकते तो उन्हें हमें सौंप दें.’ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे आरोपियों की 100 फीसदी दोषसिद्धि सुनिश्चित करेंगे और लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया.

Leave a Reply

Next Post

रायपुर से पिकनिक मनाने आए दो स्कूली बच्चे महानदी में डूबे, मौत

शेयर करेमहासमुंद. महासमुंद जिले में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. महानदी में डूबने से दो बच्चों को मौत हो गई है. राजधानी रायपुर से बच्चों की टीम पिकनिक मनाने सिरपुर आई थी. महानदी के किनारे सभी बच्चे तैराकी कर रहे थे. इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं