अभिषेक बच्चन को आई याद, जब ‘दिल्ली-6’ की एंडिंग देख गुस्सा पड़े थे ऋषि कपूर, कहा था- ‘वो मर कैसे सकता है?’

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। इसी बीच अभिषेक ने कुछ पुरानी यादें साझा की हैं जो कि उनकी फिल्म ‘दिल्ली 6’ से जुड़ी हैं। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। अभिषेक के अलावा फिल्म में सोनम कपूर, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और दिव्या दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई।

मूल एंडिंग से खुश नहीं थे ऋषि कपूर

अभिषेक ने खुलासा किया कि असल में फिल्म की दो एंडिंग है। फिल्म में दिखाया गया है कि उनका किरदार रोशन स्वर्ग में अपने दादा यानी अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद वापस लौट आता है। जबकि मूल कहानी में रोशन मर जाता है। अभिषेक बताते हैं कि ऋषि कपूर इस एंडिंग से खुश नहीं थे।
फिल्म कम्पैनियन से बात करते हुए अभिषेक कहते हैं कि “असल में रोशन को मरना होता है। और चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) इस पर खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि ‘वो मर कैसे सकता है? आपको उम्मीद दिखानी पड़ेगी।‘ बस फिर क्या था मैं आगे की तैयारियों में जुट गया।“

सेट पर परिवार की तरह थे सभी

अभिषेक आगे याद करते हैं कि ऋषि कपूर उनके अभिनय से काफी प्रभावित हुए थे। वह कहते हैं कि ‘मैंने यह महसूस किया है कि कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे के चिंटू अंकल में कोई फर्क नहीं है।‘ फिल्म के दौरान की यादें साझा करते हुए अभिषेक ने कहा कि “सेट पर सभी क्रू मेंबर्स मिलकर खाने के बारे में प्लान बनाते थे। हम एक कम्युनिटी का हिस्सा थे। मुझे लगता है कि राकेश का इरादा भी यही था। उन्होंने बस इतना कहा ‘बाहर घूमो और जुड़ो।‘ और सभी एक सहज बंधन में बंध गए।“ 

हर्षद मेहता के रोल में अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ आठ अप्रैल को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिषेक स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के किरदार में हैं। पहले इसी विषय पर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ रिलीज हो चुकी है। इसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का किरदार निभाया था।
 

Leave a Reply

Next Post

इंसानियत शर्मसार: नगर निगम ने एक ही चिता पर जला दिए आठ लोग, कोरोना से हुई थी मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीड़ 7 अप्रैल 2021। महाराष्ट्र के बीड़ जिला प्रशासन इस समय कोरोना की दूसरी लहर की मार से बुरी तरह से पस्त है। मंगलवार को आठ लोगों की कोरोना से मौत होने के बाद उनका दाह संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। यह घटना बीड़ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं